
उत्तर भारत में इन दिनों घने कोहरे का दौर जारी है। सोमवार को जिले में सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। दोपहर में बादलवाही भी रही। कुछ देर के लिए निकली धूप ने लोगों को सर्दी से राहत दिलाई। हालांकि उत्तरी हवाओं के चलते सर्दी का असर अधिक देखने को मिला। रात 8 बजे के बाद फिर कोहरा छा गया। इससे वाहन चालकों को परेशानी आई। सोमवार को हनुमानगढ़ में अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी दिन में 74 और रात को 97 प्रतिशत दर्ज की गई। पांच दिनों से लगातार अधिकतम तापमान में गिरावट और न्यूनतम में बढ़ोतरी देखी जा रही है। वहीं मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 25 दिसंबर के बाद सर्दी का असर और बढ़ेगा।
