
सहकारी भूमि विकास बैंक के संचालक मंडल की बैठक सोमवार को जंक्शन स्थित प्रधान कार्यालय में बैंक अध्यक्ष राजेंद्र सिहाग की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बैंक में लागू एकमुश्त समझौता योजना वर्ष 2025-26 की वसूली समीक्षा व आगामी योजना पर विस्तृत चर्चा की गई। बैंक की वर्ष 2024-25 की वार्षिक साधारण सभा करवाने पर विचार-विमर्श किया गया। बैंक में वित्तीय वर्ष 2025-26 में आबंटित लक्ष्यों के विरुद्ध ऋण वितरण के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में जिला परिषद सीईओ ओपी बिश्नोई, उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां अमीलाल सहारण, बैंक सचिव नरेश शुक्ला, बैंक के उपाध्यक्ष जगदीप सिंह, संचालक मंडल सदस्य सुरेंद्र मूंड, रमेश कुमार, मदनलाल जांदू आदि मौजूद रहे।
