
आज कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष मृदुल कामरा के नेतृत्व में जिला कलेक्टर को अरावली बचाने के लिए ज्ञापन दिया गया। इस अवसर पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बताया कि मौजूदा केन्द्र व राजस्थान सरकार मिलकर पर्यावरण के खिलाफ विभिन्न प्रकार से पर्यावरण को हानि पहुंचाने का कार्य लगातार कर रही है। जैसे अरावली हिल्स द्वारा राजस्थान में पूर्व की सरकारों द्वारा पर्यावरण को बचाने हेतु किए गए कार्यों में अरावली पर पेड़-पौधों व जीव-जंतुओं का विकास किया गया।
ज्ञापन देते समय पूर्व विधायक राजकुमार गौड़, पीसीसी सदस्य अनूप बाजवा, विकास गौड़, जिला उपाध्यक्ष भीम राज, भूप तालणिया, प्रेम भाटिया, युवा अध्यक्ष देवेंद्र सिंह मट्टू, पर्यावरण अध्यक्ष सुशील गोदारा, महासचिव ब्रजनाथ बिहार, राजपाल चिनिया, शुभम शर्मा, रामदेव ढाका, कोषाध्यक्ष मानक शर्मा, सचिव सुशील देहरा, नितेश भाटिया, मोदित जैन, महेंद्र गोदारा, निशांत राणा, पृथ्वीराज तालणिया, सुशीला देहरण, संजय, देवेंद्र, मंगत राम, शरद जसूजा आदि मौजूद रहे।
