
अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन, दिवाने फ़ेंस क्लब और अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा सूरतगढ़ रोड स्थित तपोवन नशा मुक्ति व पुनर्वास केंद्र में रविवार को 9 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि महेश पेड़ीवाल और कार्यक्रम अध्यक्ष अजय गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर यज्ञ का शुभारंभ किया। अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के जिलाध्यक्ष विमल बिहाणी ने अतिथियों का स्वागत किया। यज्ञ में नशा मुक्ति, शांति और सेवा का संदेश दिया गया। संदीप भाम्भू ने उपस्थित नशा रोगियों को नशा छोड़ने का संकल्प दिलवाया और नवयुग के संविधान का पाठ कराया।
