
राज्य सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर चलाए जा रहे विकास रथों के माध्यम से सोमवार को मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के संदेश का वीडियो प्रसारित किया गया। जिले के समस्त विधानसभा क्षेत्रों में इसका प्रसारण किया गया।
सायं जिले की श्रीगंगानगर, सादुलशहर, अनूपगढ़, श्रीकरनपुर, सूरतगढ़, रायसिंह मनगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर भी आमजन ने मुख्यमंत्री का संदेश सुना। विकास रथों के माध्यम से प्रसारण सुनने के पश्चात आमजन में प्रचार साहित्य भी वितरित किया गया।
उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार के कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने पर 13 से 25 दिसंबर तक जिले के विभिन्न ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में विकास रथों के माध्यम से सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इसी शृंखला में सोमवार को मुख्यमंत्री का संदेश प्रसारित किया गया।
