
जिला कलक्टर डाॅ. मंजू एवं जिला पुलिस अधीक्षक डाॅ. अमृता दुहन के नेतृत्व में जारी नशा मुक्त श्रीगंगानगर अभियान के तहत गांव ख्यालीवाला में नाटक के माध्यम से नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया। श्री विक्रम ज्याणी ने बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामवासियों एवं विद्यार्थियों को नशा मुक्त समाज के लिए शपथ दिलाई।
ख्यालीवाला ग्राम पंचायत, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, युवा मंडल, बाल निकेतन पब्लिक स्कूल एवं टांटिया यूनिवर्सिटी के वाइस चेयरपर्सन डॉ. मोहित टांटिया का नाटक मंचन में सहयोग रहा। श्री विक्रम ज्याणी, लक्ष्या एवं सहीराम ने नशे की बुराइयों का प्रभावी ढंग से चित्रण किया। इन्होंने नाटक के माध्यम से बताया कि कैसे नशा पतन करता है और पूरे परिवार को प्रभावित करता है। यूनिवर्सिटी के सीनियर रिलेशनशिप ऑफिसर श्री राजकुमार जैन ने बताया कि टांटिया नशा मुक्ति केंद्र एवं दिव्यांगाश्रम के माध्यम से जरूरतमंद लाभ उठा सकते हैं। यह भी जानकारी दी कि गांव में राजकीय वृद्धाश्रम शकुंतला सदन का संचालन भी किया जा रहा है।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक श्री वीरेंद्रपाल सेखों ने 2 सालः नव उत्थान-नई पहचान, बढ़ता राजस्थान-हमारा राजस्थान के बारे में विस्तृत जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर श्री मोहनलाल रणवां, श्री संजीव मारोठिया, विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती सुदेश, सुरेश माहर, रणधीर भींचर, राजीव जाखड़, विनोद छिम्पा, रामकुमार दहिया, सुभाष माहर आदि मौजूद रहे।
