
मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह योजना के तहत संचालित तपोवन महिला आश्रम, मिर्जेवाला रोड की ओर से सर्दी के मौसम को देखते हुए लावारिस व पीड़ित बुजुर्ग महिलाओं के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक अमृता दुहन और आईपीएस विशाल जांगिड़ ने दो एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अभियान के तहत मंडियों व कस्बों में खुले आसमान के नीचे रहने वाली महिलाओं को आश्रम लाकर देखभाल की जाएगी। अध्यक्ष महेश पेड़ीवाल ने नागरिकों से ऐसी महिलाओं की सूचना देने की अपील की। कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
