
योग और स्वदेशी के विचार को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पतंजलि योगपीठ, हरिद्वार में आयोजित चार दिवसीय (19-22 दिसंबर) राष्ट्रीय बैठक में श्रीगंगानगर जिले के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी योगाचार्य श्यामसुंदर शर्मा के नेतृत्व में जिले की प्रत्येक तहसील से प्रभारियों ने देशभर से आए 8,000 प्रतिनिधियों के साथ इस महामंथन में शिरकत की। बैठक में योग व भारतीय शिक्षा को घर-घर पहुंचाने का संकल्प लिया गया। इस दौरान योग गुरु स्वामी रामदेव ने संबोधित करते हुए कहा कि हमें प्रत्येक गांव और मोहल्ले तक पहुंचकर स्वस्थ समाज का निर्माण करना है। मुख्य केंद्रीय प्रभारी स्वामी परमार्थ देव ने प्रभारियों को आगामी 6 महीनों का लक्ष्य निर्धारित कर संगठन विस्तार के गुर सिखाए।
बैठक में श्रीगंगानगर से जिला किसान प्रभारी महेंद्र भुरटा, शिव प्रकाश गोदारा, कैलाश पटवा, ओमप्रकाश सियाग, सतपाल गोरा, बृजलाल शास्त्री सहित कई प्रमुख कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर योगमय भारत का संकल्प लिया।
