
समाजसेवा के क्षेत्र में अग्रणी लॉयन्स क्लब श्रीगंगानगर ‘सनराइज’ ने सर्दी के मद्देनजर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, कालियां में 251 छात्राओं को गर्म स्वेटर वितरित किए। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय प्रधानाचार्या निर्मला चारण ने क्लब के निस्वार्थ प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर क्लब पदाधिकारी, सदस्य, रीजन चेयरमैन लॉयन सीएम शर्मा, वरिष्ठ नेता चंद्रप्रकाश जिंदल व ग्राम कालियां के सरपंच सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
