
टाउन स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने डॉ. मनमोहन सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को स्मरण किया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनीष मक्कासर ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह न केवल भारत के सफल प्रधानमंत्री रहे, बल्कि वे एक ऐसे अर्थशास्त्री थे जिन्होंने देश की आर्थिक दिशा और दशा को नई मजबूती प्रदान की। उन्होंने कहा कि डॉ. सिंह का जीवन सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा का प्रतीक रहा है। इसे देशवासी सदैव याद रखेंगे। उन्हीं के नेतृत्व में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) जैसी ऐतिहासिक योजना लागू हुई। इसने ग्रामीण भारत के करोड़ों गरीब और जरूरतमंद परिवारों को रोजगार और आर्थिक सुरक्षा प्रदान की।
पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र दादरी ने कहा पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण से जुड़ी अनेक योजनाओं ने आमजन के जीवन स्तर को बेहतर बनाया।
इस मौके पर संगठन महामंत्री गुरदीप सिंह चंदड़ा, उपाध्यक्ष करणी सिंह राठौड़, महामंत्री गुरदीप सिंह चहल, रामेश्वर चांवरिया, जयराम ढूकिया, मोहम्मद हुसैन खोखर, मांगीलाल स्वामी, विजेंद्र साईं, रामविलास चोयल, मनमोहन सोनी, विजय गौंद, बंशीलाल, विजय टाक, यश चिलाना, गुरलाल मान, मलकीत सिंह, शाहरुख कुरैशी, रेशम सिंह बराड़, योगेश वर्मा, अनिल, मोहन लाल इंदलिया, मान सिंह शाक्य, राजविंद्र सिंह बराड़, रणवीर लोहरा, राजेंद्र कोहला, नरेंद्र सिंह, विकास गोदारा, प्रदीप, हीरा सिंह, धर्मेंद्र मौजूद रहे।
