
श्रीगंगानगर जिले में बिजली विभाग के मेंटेनेंस कार्य के कारण शनिवार सुबह कई इलाकों में 3 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। 220 केवी जीएसएस से निकलने वाले रीको प्रथम, रीको द्वितीय, लालगढ़ और कैंट जीएसएस के सभी फीडरों की सप्लाई सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगी।
इससे रीको इंडस्ट्रियल एरिया, लालगढ़ कस्बा और आस-पास के क्षेत्र तथा 33 केवी कैंट फीडर से जुड़े इलाके प्रभावित होंगे। बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सर्दी में बिजली की लाइनें टूटने लगती है, जिसका मेंटेनेंस कार्य किया जा रहे है, जिसकी वजह से बिजली सप्लाई बंद रखी जाती है। काम पूरा होने के बाद सप्लाई चालू कर दी जाएगी।
उपभोक्ताओं को सलाह दी गई है कि इस दौरान जरूरी उपकरणों की बैटरी चार्ज रखें और ऑप्शनल व्यवस्था कर लें। कार्य पूरा होने के बाद सप्लाई बहाल कर दी जाएगी।
