
विधायक जयदीप बिहाणी ने शनिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान विभिन्न समसामयिक विषयों पर सकारात्मक एवं दूरदर्शी चर्चा हुई। गृहमंत्री अमित शाह को विधायक बिहाणी ने काष्ट की वीणा उपहार स्वरूप भेंट की।
गृह मंत्री ने विधायक से पार्टी गतिविधियों और क्षेत्र में विकास को लेकर जानकारियां लीं। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय सीमावर्ती जिला होने के कारण उन्होंने बॉर्डर क्षेत्र को लेकर भी विचार-विमर्श किया। विधायक बिहाणी ने गृह मंत्री से श्रीगंगानगर जिले में बीएसएफ और सीआईएसएफ का ट्रेनिंग कैंप खोलने की मांग की। इसके साथ ही गृह मंत्री को श्रीगंगानगर आने का निमंत्रण भी दिया।
