
जंक्शन धान मंडी के बाहर लगाए कुछ समय पहले चौके लगाए गए थे। उन्हीं के बीच पौधे लगाने की योजना थी, लेकिन पौधे लगाने के लिए जगह तो छोड़ दी गई। अभी तक उस जगह पर पौधे नहीं लगाए गए है। अब वहां गंदा पानी एकत्र हो रहा है। बारिश के दौरान स्थिति और ज्यादा खराब हो जाती है। लगातार पानी ठहरने से यहां मच्छर पनप रहे है। साथ ही यहां बनी दुकानों की ग्राहकी भी खराब हो रही है। इस संबंध में संबंधित विभाग के अधिकारियों को कई बार अवगत करवाया गया मगर समाधान अभी तक नहीं हो पाया।
