
राजस्थान में दिव्यांग खेल प्रतिभाओं को मंच और पैरा-स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रविवार को श्रीगंगानगर में खेल उत्साह का नया अध्याय शुरू हुआ।
‘दिव्यांग पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान’ के तत्वावधान में स्थानीय महाराजा गंगा सिंह स्टेडियम में 15वीं राजस्थान सीनियर स्टेट पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025-26 का आगाज हुआ। इस तीन दिवसीय चैंपियनशिप में राजस्थान के कोने-कोने से आए दिव्यांग खिलाड़ी अपनी खेल क्षमता का प्रदर्शन करेंगे। प्रदेश के सभी जिलों से लगभग 750 पैरा एथलीट इस चैंपियनशिप में हिस्सा ले रहे हैं।
पहले दिन खिलाड़ियों ने जैवलिन थ्रो व शॉटपुट में गोल्ड, सिल्वर व बर्ॉन्ज मेडल जीता। आयोजन सचिव आशुतोष गुप्ता ने बताया कि यह प्रतियोगिता 30 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आईएएस अदिति यादव उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नेत्री प्रियंका मेघवाल ने की। इस अवसर पर डीपीएसएआर के सचिव हिम्मत सिंह, कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, द्रोणाचार्य अवार्डी महावीर सैनी और अर्जुन अवार्डी जगसीर सिंह, मुकेश गुप्ता, डीएसओ डॉ एसके बिश्नोई, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी देवेंद्र गहलोत, राकेश भेरा और शताब्दी अवस्थी मौजूद रहे।
मंच संचालन राष्ट्रीय प्रवक्ता संदीप ने किया। प्रतियोगिता के पहले दिन शॉट पुट और जैवलिन थ्रो में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया: 1. महिला शॉट पुट (F-32 कैटेगरी): स्वर्ण: बंटी कंवर (बालोतरा) रजत: दुर्गा गहलोत (बीकानेर) कांस्य: कीर्ति (झुंझुनूं) 2. पुरुष शॉट पुट (F-34 कैटेगरी): स्वर्ण: रामवीर सिंह (भरतपुर) रजत: सुरेंद्र (चूरू) कांस्य: प्रियांशु सैनी (झुंझुनूं) 3. पुरुष जैवलिन थ्रो (F-33/34 कैटेगरी): स्वर्ण: रामवीर सिंह (भरतपुर) रजत: सुरेंद्र (चूरू) कांस्य: विकास कुमार (झुंझुनूं)
