
सूरतगढ़ रोड स्थित अन्न क्षेत्र श्रीराम मंदिर के हनुमान चौक बालाजी दरबार में शनिवार रात दिव्य भजन संध्या आयोजित हुई। ‘बाबा तेरे भरोसे मेरा परिवार है…’ जैसे भजनों ने संगत को भाव-विभोर कर दिया। अजय कृष्ण स्वामी, राकेश यादव, अभय शंकर स्वामी, राजकुमार बतरा, अंकुर मक्कड़, केके शर्मा, डॉ. पूर्वा चराया और गोकुल मित्तल ने भजन प्रस्तुत किए। प्रारंभ में विजय मक्कड़ व अंकुर मक्कड़ ने पूजन करवाया। मंदिर में प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को रात्रि 8 बजे से 11 बजे तक भजन संध्या आयोजित होती है। शुक्ल पक्ष की नवमी पर जागरण और अमावस्या-पूर्णिमा पर भंडारा भी लगाया जाता है।
