
श्री स्वामी समाज सभा की मासिक बैठक मिनी मायापुरी स्थित समाज भवन इच्छापूर्ण श्री राम मंदिर में रविवार दोपहर में हुई।
इसमें सर्वसम्मति से समाज विकास एवं समाज सेवा से संबंधित प्रस्ताव पारित किए गए। मंत्री भूपेंद्र स्वामी ने बताया कि 9 जनवरी को स्वामी श्री रामानंदाचार्य जी की जयंती पर समाज भवन में जनसेवा हॉस्पिटल के सहयोग से सुबह 10 बजे िनशुल्क मेडिकल कैंप लगाया जाएगा। इसमें दमा एलर्जी रोग विशेषज्ञ, शिशु एवं बालरोग विशेषज्ञ, हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ, नाक कान गला रोग विशेषज्ञ, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, जनरल फिजिशियन, आंख तथा दंत रोग विशेषज्ञ सेवाएं देंगे।
इसके साथ ही शिविर से पहले सुबह धार्मिक कार्यक्रमों में श्री हनुमान चालीसा का पाठ व भगवान के भजनों का कार्यक्रम होगा। बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि संस्था के इच्छा पूर्ण श्री राम दरबार प्रांगण को सर्व समाज के लिए अमृतवाणी, रस्म पगड़ी व दहाका के लिए निशुल्क उपलब्ध करवाया जाएगा। कोषाध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी ने मासिक आय व्यय का विवरण प्रस्तुत किया। बैठक में अध्यक्ष संतराम स्वामी, संरक्षक काशीराम स्वामी, आत्माराम स्वामी, सुभाष स्वामी प्रधान दूध यूनियन, सुलतानराम स्वामी, अमिलाल स्वामी, आय व्यय पर्यवेक्षक रामगोपाल स्वामी, अमित स्वामी, दिलीप स्वामी, अनिल स्वामी, शशि स्वामी, कृष्ण स्वामी, अमित सोनू स्वामी व राधेश्याम स्वामी उपस्थित रहे।
