
लायंस क्लब श्रीगंगानगर सेंटर की ओर से अनुपमा धीगड़ा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय नं. 4 की प्रधानाचार्य लाजवंती शर्मा को शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए शिक्षा सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया। क्लब एडमिनिस्ट्रेटर आशीष अरोड़ा ने बताया कि विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष श्यामसुंदर गोस्वामी, रीजन चेयरमैन शैलेंद्र साहू, जोन चेयरमैन दीपक वाट्स, सचिव सचिन कुक्कड़, कोषाध्यक्ष अनिल पाहुजा तथा घनश्याम राजपुरोहित, केवल सचदेवा ने उन्हें सम्मान प्रदान किया।
लाजवंती शर्मा ने विद्यालय के विकास में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने अपने निजी खर्च से विद्यालय में कक्षा-कक्ष, बरामदा व शौचालय का निर्माण कराया। उनके मार्गदर्शन में छात्राओं ने शिक्षा में गार्गी पुरस्कार तथा जूडो और जिम्नास्टिक में राज्य स्तरीय उपलब्धियां हासिल की हैं। कार्यक्रम में क्लब पदाधिकारी, सदस्य एवं विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।
