
हनुमानगढ़ जिले की भादरा पुलिस ने बुधवार को मुर्गों की आपस में लड़ाई कराकर सट्टा लगाते हुए 10 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से करीब 43 हजार 500 रुपये की जुआ रकम के साथ 2 कार और 2 मोटरसाइकिल भी जब्त की हैं। इस अवैध आयोजन का मुख्य आयोजक बरकत निवासी भादरा मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।
एसपी हरी शंकर ने बताया कि गश्त के दौरान सूचना मिलने पर भादरा थानाप्रभारी हनुमानाराम के नेतृत्व में एसआई अक्षय कुमार ने टीम के साथ ठिकाने पर दबिश दी। यहां पर मुर्गों की लड़ाई पर रुपए का दांव लगाते हुए मोहम्मद जावेद वार्ड 11 मोहल्ला आथुना रामगढ शेखावटी सीकर, आसिफ राजावत सरदारपुरा-1ए रोड जोधपुर, ईरफान खान जाट छात्रावास के सामने वाली गली सुजानगढ़ चुरू, आमीर राजावत प्रथम ए रोड सरदारपुरा जोधपुर, मोहम्मद सैयद सायेब स्ट्रीट गली, चेन्नई हाल सरदारपुरा जोधपुर, राशिद अब्दुल वार्ड 11, मोहल्ला आथुना रामगढ शेखावटी सीकर, नीरज सिंह राजपूत खिलौचक जिला कठुआ जम्मू एण्ड कश्मीर, गुरूदास सिंह हाथियावाला सादुलशहर जिला श्रीगंगानगर, राजेंद्र सिंह 6 एलजीडब्ल्यू लोंगवाला पीलीबंगा व संदीपसिंह उर्फ शनि वार्ड 15 धाणका मोहल्ला पीलीबंगा को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ इसी तरह सख्त अभियान आगे भी जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
मौके पर मिले मुर्गे घायल और जख्मी अवस्था में थे। आरोपियों के साथ घायल मुर्गों को थाने ले गए, तो इधर-उधर भागने लगे तो पुलिसकर्मियों ने पकड़कर एक-एक पैर रस्सी से बांध दिया। मानवता दिखाते हुए लड़ाई में घायल हुए मुर्गों के उपचार के लिए मौके पर पशु चिकित्सक टीम को बुलाया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल मुर्गों को देखभाल के लिए एक सार्वजनिक संस्था के सुपुर्द किया गया।
इस पूरी कार्रवाई में पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अक्षय कुमार, हैड कांस्टेबल नरेश कुमार, कांस्टेबल सुभाष, मदन सिंह, सचिन कुमार, सोनू और देवीलाल शामिल रहे। विशेष भूमिका कांस्टेबल सुभाष और मदन सिंह की रही।
