
ड़ले खाटू वाले सेवा समिति द्वारा नए वर्ष के उपलक्ष्य में दुर्गा मंदिर धर्मशाला में श्याम नाम की मेहंदी कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्याम प्रेमी, महिलाएं उत्साहपूर्वक शामिल हुईं। श्याम नाम की मेहंदी कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक भजनों और श्याम गीतों पर झूमते हुए बाबा श्याम के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। हाथों में रची मेहंदी में श्याम, जय श्री श्याम और बाबा के पावन स्वरूप की आकृतियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं।
आयोजन समिति सदस्य जतिन अग्रवाल, जतिन बंसल, क्षितिज गर्ग, चिराग गोयल ने बताया कि भजन कलाकार शिवम पारस (दिल्ली), पावनी खुराना (हिसार), सोनम चौधरी एवं नेहा शर्मा (हनुमानगढ़) बाबा श्याम के भजनों की प्रस्तुति देंगे। वहीं, सुखदेव ग्रुप सिरसा द्वारा आकर्षक श्याम झांकियां सजाई जाएंगी। लकी ड्रा का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें प्रथम पुरस्कार इलेक्ट्रिक स्कूटी तथा 10 चांदी के बाबा श्याम लॉकेट रखे गए हैं।
