
मॉडर्न एरा में खेल के इवेंट्स के लिहाज से 2026 सबसे बड़ा साल होने जा रहा है। 2014 के बाद पहली बार एक साल में क्रिकेट, फुटबॉल और हॉकी वर्ल्ड कप होने जा रहे हैं।
इनके अलावा, इस साल विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप, मेंस अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप होने हैं। साथ ही कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स जैसे मल्टी स्पोर्ट, मल्टी नेशन मेगा इवेंट्स भी होंगे। इंटरनेशनल टूर्नामेंट्स के साथ IPL और WPL तो हैं ही।
अभी भी लिस्ट खत्म नहीं हुई है। इसी साल टेनिस के 4 ग्रैंड स्लैम होंगे। 2026 में यह भी तय होगा कि शतरंज के वर्ल्ड चैंपियन डी गुकेश को अगली वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप के लिए कौन चुनौती देगा। आगे पढ़िए पूरे साल के अहम खेल इवेंट्स कब और कहां होंगे…साल 2026 के आखिर में क्रिकेट का वनडे एशिया कप आयोजित हो सकता है, हालांकि एशियन क्रिकेट काउंसिल ने अब तक इसका ऐलान नहीं किया है।
