
जंक्शन अबोहर मार्ग पर स्थित श्रीगोशाला में नशे से मुक्ति- गो सेवा की शक्ति महाभियान का शुभारंभ हुआ। इसके तहत 20 हजार गोबर, गोमूत्र, सरस्वती नंदी के जल और पवित्र मिट्टी से निर्मित किए गए हैं और इन्हें घर घर वितरित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लड्डू गोपाल और विशिष्ट अतिथि भगवती गो माता रही। अध्यक्षता नंदी भगवान ने की। मंच संचालन कृषि विपणन विभाग के उप निदेशक पंडित विष्णुदत्त शर्मा ने किया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक और गो सेवा प्रकल्प के राष्ट्रीय संयोजक अजीत महामात्र मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम में व्यापार संघ के अध्यक्ष पदमचंद जैन, व्यापार मंडल के अध्यक्ष कुलवीर सिंह, गोपाल जिंदल, शिव भगवान ढुढाणी, बीरबल जिंदल आदि मौजूद रहे।
