
2 केएनजे क्षेत्र निवासी एक परिवार जो कि पति की मृत्यु के बाद आजीविका के अभाव में कठिन परिस्थितियों से गुजर रहा है। ऐसे में समाजसेवी राजेश दादरी एवं महक गर्ग पीड़ित परिवार की सहायता के लिए आगे आए और उन्हें आवश्यक राहत सामग्री उपलब्ध करवाई।
साथ ही बच्चों के लिए कंबल, कपड़े, जुराबें, जूते, खिलौने, टिफिन, पानी की बोतल तथा पाठ्य सामग्री वितरित की। इसके साथ ही परिवार की सबसे छोटी बेटी अरमान के नाम से सुकन्या समृद्धि योजना के तहत बैंक खाता भी खुलवाया गया। गौरतलब है कि सीमा के पति का देहांत हो चुका था। इलाज के दौरान सीमा ने अपने मकान को बेचकर अपने पति का इलाज करवाया, मगर सीमा के पति का निधन हो गया। इस मौके पर रणवीर सिहाग, शेरसिंह शाक्य मौजूद रहे।
