
हनुमानगढ़ रोड स्थित सफेद चूहों वाले मनोकामना सिद्धि गणेश मंदिर में नववर्ष के पहले पुष्य नक्षत्र पर सोमवार 5 जनवरी को सुबह 7.30 बजे भगवान श्रीगणेश का पुष्य स्नान व सवामन पंचामृत अभिषेक किया जाएगा। कार्यक्रम में संजीव लोहिया मुख्य यजमान होंगे।
मंदिर समिति अध्यक्ष श्याम जैन ने बताया कि वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दुग्धाभिषेक व पंचामृत से भगवान गणेश का अभिषेक किया जाएगा। मीडिया प्रभारी आकाश गुंबर ने बताया कि अभिषेक के बाद भगवान गणेश का विशेष श्रृंगार कर सिंदूर का चोला चढ़ाया जाएगा। इसके बाद पंचामृत का प्रसाद श्रद्धालुओं में वितरित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पुष्य नक्षत्र में स्नान व रक्षा सूत्र बंधवाने से भगवान गणेश भक्तों को संकटों से बचाते हैं और शुभ कार्यों में सफलता प्रदान करते हैं।
