
राजस्थान शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष गुरदास वर्मा के नेतृत्व में शिक्षा अधिकारी हीरालाल बिश्नोई से मिला और 2023 में नियुक्त शिक्षकों के स्थायीकरण आदेश शीघ्र जारी करने की मांग की। साथ ही एसीपी, न्यायालय प्रकरणों, ग्रीष्मावकाश वेतन के प्रकरणों, अवैतनिक अवकाश के आदेश जारी करने, योग्यता अभिवृद्ध आदेश जारी करने आदि के संबंध में मांग पत्र सौंपा।
संगठन ने मध्याह्न भोजन व दुग्ध योजना में वितरण व्यवस्था में सुधार करने व इन योजनाओं का पैसा विद्यालयों के खाते में यथाशीघ्र डलवाने की भी मांग की। जिला शिक्षा अधिकारी ने संगठन को आश्वस्त किया कि विभिन्न समस्याओं के जल्द ही निराकरण कर दिया जाएगा। प्रतिनिधि मंडल में संभाग अध्यक्ष नितिश साहू, जिलाध्यक्ष गुरदास वर्मा, मंत्री आकाशदीप बिश्नोई, प्रांतीय प्रतिनिधि महावीर अरोड़ा, महेंद्र धीगड़ा, उपशाखा अध्यक्ष पलविन्द्र मीन आदि शामिल रहे।
