
शिव नगर तीन ई छोटी स्थित गौतम बुद्ध बस्ती में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इस संबंध में रामकुमार यादव के कार्यालय में बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता दयाराम खोथ ने की। बैठक में सर्वसम्मति से आयोजन समिति का गठन किया गया। संयोजक रामकुमार यादव, सहसंयोजक गुरजंट सिंह रामगढ़िया सहित अन्य पदाधिकारी नियुक्त किए गए। इस दौरान रामकुमार यादव ने 21 हजार रुपए की सहयोग राशि दी। आयोजन में कलश यात्रा, निशान यात्रा, शोभायात्रा तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम, गीत-भजन प्रस्तुत किए जाएंगे।
