
अंडर-14 बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जिले के लिए राष्ट्रीय स्तर पर पहली बार रजत पदक जीतकर इतिहास रचने वाले होनहार खिलाड़ी अंश रावत का सम्मान समारोह स्टार डॉल्फिन स्कूल में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विजय जिंदल ने अंश रावत को फूलमालाएं पहनाकर एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर संगीत निर्देशक शाविका जिंदल, पार्थ जिंदल, वुशु जिला सचिव मनजीत, अधिवक्ता सुमेश शर्मा, पवन शर्मा, कोच दीपक, स्वच्छता निरीक्षक नरेश लोट, मोहन रावत, विक्रम चौहान, शुभम गुप्ता, मेनपाल वर्मा, कपिल सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने अंश रावत की उपलब्धि को जिले के लिए गर्व का विषय बताते हुए युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया/
