
उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर और दिल्ली मंडल में चल रहे विकास कार्यों के कारण श्रीगंगानगर से जुड़ी कई रेल सेवाएं प्रभावित हो गई हैं।
हनुमानगढ़-सूरतगढ़ रेलखंड पर रोड अंडर ब्रिज (आरयूबी) निर्माण और दिल्ली के किशनगंज स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते फरवरी में कई ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी, जबकि कई ट्रेनों का रास्ता बदल दिया गया है।
इससे उत्तर भारत और राजस्थान के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
12 फरवरी को ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
डबली राठान-पीलीबंगा के बीच समपार फाटक संख्या 78 पर आरयूबी निर्माण कार्य के कारण हनुमानगढ़-सूरतगढ़ रूट की दो प्रमुख पैसेंजर ट्रेनें प्रभावित होंगी।
- गाड़ी संख्या 04771/04772 बठिंडा-अनुपगढ़-बठिंडा स्पेशल 12 फरवरी 2026 को पूरी तरह रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 59719/59720 सूरतगढ़-बठिंडा-सूरतगढ़ पैसेंजर 12 फरवरी 2026 को संचालन नहीं होगा।
- मेरठ-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस का मार्ग बदला
- दिल्ली मंडल के किशनगंज स्टेशन पर इंटरलॉकिंग कार्य के कारण ट्रेन नंबर 14030 मेरठ छावनी-श्रीगंगानगर 23 फरवरी से 3 मार्च 2026 तक परिवर्तित मार्ग से चलेगी।
- यह ट्रेन नई दिल्ली-किशनगंज के बजाय पटेलनगर-दिल्ली सराय रोहिल्ला होकर संचालित होगी। इससे दिल्ली किशनगंज और सदर बाजार जैसे स्टेशनों पर ठहराव नहीं होगा।
नांदेड़-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस भी प्रभावित
- ट्रेन नंबर 12439 नांदेड़-श्रीगंगानगर 22 फरवरी और 1 मार्च 2026 को नांदेड़ से चलने वाली यह ट्रेन नई दिल्ली स्टेशन नहीं जाएगी।
- ऑप्शनल मार्ग ओखला-सफदरजंग-शकूरबस्ती होकर निकलेगी।
- ट्रेन नंबर 12485 नांदेड़-श्रीगंगानगर 23, 26 फरवरी और 2 मार्च 2026 को नई दिल्ली में ठहराव नहीं। यात्री दिल्ली सफदरजंग स्टेशन से चढ़-उतर सकेंगे।
