
हिन्दी प्रचार समिति एवं श्योजीराम केसरदेवी चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में विश्व हिन्दी दिवस एवं लोहड़ी पर्व उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम के तहत गुरूनानक बस्ती में महिलाओं एवं बच्चों को रजिस्टर,पेन, मूंगफली व रेवड़ी का वितरण किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. ओ.पी. गोयल एवं मनीराम सेतिया रहे, जबकि अध्यक्षता समिति अध्यक्ष जगीरचन्द फरमा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में साहित्यकार मदनलाल जोशी, मदन अरोड़ा, पदमप्रकाश शर्मा, इन्दूभूषण चावला, सहज मिड्ढा, रजनी पुन्यानी व नीलम उपस्थित रहे।
