
टांटिया युवा शक्ति विकास सहकारी समिति की ओर से विश्व युवा दिवस के उपलक्ष्य में विचार गोष्ठी हुई। अध्यक्षता वरिष्ठ विचारक प्रो. कैलाश भसीन ने की। समिति अध्यक्ष कौशल उपवेजा ने बताया कि यूनिवर्सिटी के वाइस चेयरपर्सन डॉ. मोहित टांटिया ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि आज भी स्वामी विवेकानंद के विचार हमारे लिए प्रेरणा का कार्य कर रहे हैं।
मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग प्रचारक रघुबीर ने कहा कि स्वामी विवेकानंद की भावना के अनुरूप भारत की उन्नति के लिए युवाओं में आध्यात्मिक शक्ति जगानी पड़ेगी। परिषद के प्रांत उपाध्यक्ष कृष्णकुमार, डॉ. सौरभ गर्ग, दिल्ली विश्वविद्यालय की आचार्य डॉ. चारू भसीन कालड़ा, डीन डॉ. उम्मेदसिंह शेखावत, डॉ. रेखा सोनी, महाप्रबंधक डॉ. विकास सचदेवा सहित विद्यार्थी मौजूद थे।
