
पुलकित कॉलेज फॉर हायर एजुकेशन में लोहड़ी को पावन पर्व हर्षाेउल्लास के साथ मनाया गया।
इस कार्यक्रम के दौरान कॉलेज प्राचार्य डा चन्द्रा गुरनानी ने लोहड़ी के पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसके सामाजिक एंव सांस्कृतिक संदेश के बारे में जानकारी प्रदान की।
इस अवसर पर कॉलेज डायरेक्टर जितेन्द्र मिढ़ा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में कोलेज सदस्य महेन्द्र जी, प्रियंका मैम, अल्का मैम, रजवंत मैम, सीमा मैम, मुकेश कुमार, सतीश कुमार, तेजेन्द्र सिंह, राजेन्द्र कुमार, दयानन्द सर गौरी शंकर जो सहित अन्य स्टयक सदस्य मौजूद रहे।
सभी ने मिलकर लोहड़ी पर्व को आपसी सौहार्ड एंव भाईचारे के साथ मनाया ।
