
जिला मुख्यालय पर स्थित प्रतियोगी परीक्षाओं के संस्थान चाणक्य क्लासेज में आज लोहड़ी पर्व उमंग व उल्लास के साथ बनाया गया।
कार्यक्रम की विधिवत् शुरूआत माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री रामचन्द्र कस्वां (थाना अधिकारी हनुमानगढ़ जंक्शन) व श्री रवि शंकर दाधीच (वाणिज्य कर अधिकारी) थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान निदेशक राज तिवाड़ी ने की। इस अवसर पर श्री रामचन्द्र कस्वां व श्री रवि शंकर दाधीच ने प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को सफलता प्राप्ति हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश व मार्गदर्शन दिया।
श्री रामचन्द्र कस्वां ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध व ऑनलाइन प्लेटफार्म पर होने वाले विभिन्न फोडों और उससे बचाव हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। श्री कस्वां ने विद्यार्थियों को लक्ष्य प्राप्ति हेतु अनुशासन पूर्वक जीवन जीने की सलाह दी।
श्री रविशंकर दाधीच ने विद्यार्थियों को कड़े अनुशासन व लक्ष्य प्राप्ति हेतु अपनी सम्पूर्ण ऊर्जा निश्चित लक्ष्य प्राप्ति हेतु केन्द्रित करने पर बल दिया।
श्री दाधीच ने अपने परीक्षार्थी जीवन को याद करते हुए अपने अनुभव विद्यार्थियों से साझा किए व किसी भी लक्ष्य को कठिन न मानते हुए विद्यार्थियों को लक्ष्य प्राप्ति हेतु प्रेरित किया।
इसके उपरान्त आए हुए अतिथियों व संस्थान निदेशक राज तिवाड़ी कोमल तिवाड़ी व प्रदीप तिवाड़ी ने परम्परागत ढंग से अग्नि में नारियल, मूँगफली, रेवड़ी व तिल का भोग लगाकर समस्त विद्यार्थियों को मुँगफली, रेवड़ी वितरित की। विद्यार्थियों ने ढोल पर नाचकर लोहड़ी पर्व हर्षोल्लास से मनाया।
कार्यक्रम में संस्थान के स्टाफ सदस्य श्री श्रवण शर्मा, जगदीश जी परिहार, हरजीत जी गोयल, बक्शीश सिंह, सतवीर जी चालिया, सोहेल खान, सुरेन्द्र शर्मा, विकास जी प्रजापत, कर्मपाल सिंह, मनोज खोथ, मुकुल, रमेश वर्मा, शालू व पूनम परिहार आदि उपस्थित थे।
