
राष्ट्रीय युवा दिवस व स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर खालसा कॉलेज के खेल मैदान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले क्षेत्र के 15 एथलीटों को प्रोटीन फूड किट व डाइट सामग्री वितरित की गई। आयोजन वरिष्ठ न्यूरोसर्जन डॉ. महेश महेश्वरी व डॉ. सीमा महेश्वरी की ओर से किया गया। डॉ. महेश्वरी ने स्वामी विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लेते हुए अनुशासन व परिश्रम का संदेश दिया और खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। मुख्य कोच सुरजीत सिंह ने इस पहल को खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने वाला बताया।
