
श्रीगंगानगर जिले के चूनावढ़ कस्बे के बाजार में चोरों ने एक किराना दुकान को निशाना बनाया। पीछे की दीवार में छेद कर घुसे और कैश व सामान ले गए।
घटना मंगलवार रात को बतरा प्रोविजन स्टोर में हुई। चोर दुकान से 4 डिब्बे सिगरेट, 15 बीड़ी पैकेट, 30 जर्दा पैकेट, 30 खजूर पैकेट व 2 हजार से ज्यादा कैश चोरी कर ले गए। सुबह दुकान खोलने पर चोरी का पता चला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
चोरी करने के लिए चोरों ने दुकान में फाड़ लगाई और अंदर घुसे।
घटना से चूनावढ़ पुलिस थाना से 250 मीटर की दूरी पर है। इसके बावजूद चोरों ने बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दिया। सूचना मिलते ही चूनावढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक कर रही है।
