
हनुमानगढ़ । क्रय विक्रय सहकारी समिति के रिको स्थित परिसर में विश्व की सबसे बड़ी अनाज भण्डारण योजना के तहत् राज्य सरकार की बजट घोषणा के मुताविक स्वीकृत 500 एम.टी. के गोदाम की नीवं समिति चेयरमैन प्रेम कुमार गोदारा, भाजपा नेता अमित सहू, झूझनू से पधारे भाजपा नेता सुरेश गजराज, समिति व्यवस्थापक अभिषेक महिया, संचालक मण्डल सदस्य कपिल गोदारा, सीताराम खिचड़ व नरेन्द्र डोटासरा ने संयुक्त रूप से रखी। समिति चेयरमैन ने इस मौके पर कहा कि हमारा उद्देश्य एक आदर्श खरीद केन्द्र स्थापित करना है। अध्यक्ष प्रेम कुमार गोदारा ने इस पर सूबे के मुखिया मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, सहकारिता मंत्री गौतम दक व भाजपा नेता अमित सहू का गोदाम निर्माण स्वीकृति के लिए आभार व्यक्त किया। भा.ज.पा. नेता अमित सहू ने लगातार सहकारी क्षेत्र को मजबूत करने का आश्वासन दिया और कहा कि सरकार से पैसा दिलाने में कोई कसर नहीं छोडेगें भविष्य में भी समिति को शैड व 500 एम.टी. का गोदाम और दिलवाने के लिए सरकार स्तर पर प्रयास करेगें। समिति चेयरमैन प्रेम गोदारा ने बताया कि गोदाम की छत से बरसात के पानी को एकत्र कर किसानों के लिए शुद्ध पेयजल का भंडारण कर खरीद के समय शुद्ध जल किसानों को उपलब्ध करने का नवाचार भी समिति करेगी। हमारा प्रयास रहेगा कि भविष्य में हनुमानगढ़ क्रय विक्रय सहकारी समिति एक आदर्श केन्द्र के रूप में राजस्थान में एक उदाहरण बने। किसान हित में नये नवाचार लागू करेंगें ताकि सहकारिता में किसानों का विश्वास मजबूत हो। इस मौके पर मंत्रोच्चारण पंडित रायसिंह शर्मा ने सम्पन्न करवाया । समिति कर्मचारी सुभाष श्योरान, सुरेन्द्र भादू, विक्रम रवि चोटिया व्यापारी साहिल बलाड़िया, अनिल थोरी, यशदीप पूनियां, सहित सहकारी बंधुओं ने भी मौके पर सहभागिता निभाई व सहकारिता को मजबूत करने का संकल्प लिया।
