
श्रीगंगानगर| चौ. बल्लूराम गोदारा राजकीय कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की चारों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में तृतीय एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य प्रो. पूनम सेतिया के निर्देशन में किया गया। शिविर के प्रथम सत्र में यातायात इंस्पेक्टर राजेश कुमारी द्वारा सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों पर जागरूकता व्याख्यान दिया गया।
द्वितीय सत्र में यातायात पुलिस द्वारा लघु फिल्म तथा श्रीगंगानगर जिले में घटित सड़क दुर्घटनाओं के सीसीटीवी फुटेज प्रदर्शन के माध्यम से सड़क दुर्घटनाओं से बचाव हेतु जागरूकता प्रदान की गई। तृतीय सत्र में डॉ. रेखा भारद्वाज द्वारा योग के महत्व पर व्याख्यान दिया गया तथा ध्यान का अभ्यास करवाया गया। चतुर्थ सत्र में स्वयंसेविकाओं द्वारा महाविद्यालय परिसर में श्रमदान का कार्य किया गया। कार्यक्रम में जिला समन्वयक डॉ. मधु वर्मा द्वारा प्रेरणादायी व्याख्यान दिया गया। इस अवसर पर आईक्यूएसी प्रभारी प्रो. कमलजीत मान, संचालन डॉ. मोनिका कटारिया, डॉ. अलका व ममता आदि उपस्थित थे।
