
श्रीगंगानगर । पदमपुर रोड स्थित गांव चक 5 ए मौजपुरा में गुरुद्वारा साहिब के निर्माण के लिए विधिवत नींव पत्थर रखा गया। यह नींव जत्थेदार बाबा हरपाल सिंह व गुरुद्वारा साहिब के मुख्य सेवादार बाबा रेशम सिंह की अगुवाई में पूर्व सरपंच जगतार सिंह ने रखी।
इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी व ग्रामीणों ने आमजन से गुरुद्वारा भवन निर्माण में अधिक से अधिक सहयोग करने का आग्रह किया। पूर्व सरपंच जगतार सिंह ने कहा कि गुरुद्वारा साहिब परिसर में एक हॉल का भी निर्माण किया जाएगा, जिसमें धार्मिक समागमों के दौरान लंगर-पानी की समुचित व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा संगत के सहयोग से अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। इस अवसर पर बलराज सिंह बराड़, बलवीर मित्तल, बाबा तारासिंह, हरदीप सिंह गिल, गुरप्रीत सिंह गोपी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
मुख्य सेवादार बोले- लंगर के लिए हॉल का निर्माण भी करवाया जाएगा
