
श्रीगंगानगर| राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड की श्रीगंगानगर इकाई के रोवर बिरजू कुमार ने छत्तीसगढ़ में आयोजित प्रथम रोवर-रेंजर जंबूरी में डब्ल्यूओएसएम विषय पर वर्कशॉप लगाकर सौर ऊर्जा की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह पहल विश्व स्काउट आंदोलन संगठन द्वारा ग्रीनपीस व सोलाफ्रिका के सहयोग से शुरू की गई है, जिसका उद्देश्य युवाओं को सौर ऊर्जा के प्रति जागरूक करना है। वर्कशॉप में सोलर टॉर्च व सूटकेस जैसी परियोजनाओं की जानकारी दी गई। विभिन्न राज्यों के रोवर, रेंजर, स्काउटर व गाइडर वर्कशॉप से लाभान्वित हुए।
