
श्रीगंगानगर| चहल चौक स्थित जिला प्रगतिशील कुम्हार धर्मशाला में 17 से 20 जनवरी तक आयोजित राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (रीट) में बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों के लिए निःशुल्क ठहराव और भोजन की सुविधा दी जाएगी। इस संबंध में गुरुवार शाम धर्मशाला में आम बैठक हुई, जिसमें जिलाध्यक्ष महेन्द्र बागड़ी के नेतृत्व में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। बागड़ी ने बताया कि सुबह चाय-नाश्ता और रात को लंगर की व्यवस्था नि:शुल्क रहेगी। ठंड को देखते हुए गर्म पानी सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की भी व्यवस्था की गई है।
