
श्रीगंगानगर| नंद विहार स्थित सत्यम एक्यूप्रेशर पर 18 जनवरी को सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक निशुल्क चिकित्सा कैंप लगाया जाएगा। निदेशक चिकित्सक मुकेश पाठक ने बताया कि कैंप में सभी प्रकार के रोगों का परामर्श, इलाज व थेरेपी निशुल्क रहेगी। हड्डियों की जांच के लिए होने वाला बीडीएम स्कैन, जिसकी सामान्य कीमत 2500 रुपए है, कैंप में मात्र 50 रुपए में किया जाएगा। सीमित मरीजों को ही देखा जाएगा, इसलिए पूर्व रजिस्ट्रेशन आवश्यक है। चिकित्सक पाठक पिछले 17 वर्षों से सेवाएं दे रहे हैं।
