
श्रीगंगानगर| सीनियर सेकेंडरी गर्ल्स स्कूल, कलियां गांव में हमज़रिया संस्था की ओर से रोटरी क्लब डायनेमिक व रोटरी ईस्ट के सहयोग से ट्रार्फ के तहत सेवा कार्यक्रम हुआ। इसमें 250 छात्राओं को 250 जोड़ी जूते व मोजे वितरित किए गए। संस्थापक किशोर स्वामी व भावना स्वामी ने शिक्षा, अनुशासन व आत्मनिर्भरता का महत्व बताते हुए मोबाइल व सोशल मीडिया के अधिक उपयोग से दूर रहने की सलाह दी। प्रोजेक्ट चेयरपर्सन अनिता जलाया व पूजा गुप्ता ने खेलकूद व सांस्कृतिक गतिविधियों में भागीदारी के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्या निर्मला चरण ने अतिथियों का आभार जताया।
