
श्रीगंगानगर| समाजसेवी अशोक चांडक के पौत्र अर्जुन चांडक के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में श्रीमती चंद्रकला चांडक चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आंखों के निशुल्क 251 ऑपरेशन किए जाएंगे। यह जानकारी अशोक चांडक ने कार्यकर्ताओं को संबोम्बोधित करते हुए दी। चांडक ने कहा कि 18 जनवरी को सुबह 10 से शाम 4 बजे तक गरीब व जरूरतमंद परिवारों के लिए आंखों का कैम्प चांडक फार्म हाउस नजदीक सदर थाना के पीछे शिव चौक पर रखा गया है।
शिविर में वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अरुण कुमार सी पंवार तथा कोमल भूतना की ओर से आंखों की जांच की जाएगी। उसके उपरांत मरीज को ऑपरेशन की दिनांक और समय का टोकन दिया जाएगा। ऑपरेशन जनसेवा हॉस्पिटल में किया जाएगा। जिस व्यक्ति का ऑपरेशन होगा उसको दवाइयां तथा चश्मा भी नि:शुल्क दिया जाएगा।
फार्म भरकर 113 एल ब्लॉक में जमा करवा सकते हैं। कैम्प प्रभारी गौरव मित्तल ने कैम्प के आयोजन बारे जानकारी दी। इस दौरान सुभाष खटीक, जगदीश घोड़ेला, बंटी वाल्मीकि, विजेन्द्र स्वामी, लोकेश सिहाग, पप्पू पासवान, किशन चौहान, फहीम हसन, महेन्द्र बागड़ी, ओम मित्तल, सुरेन्द्र स्वामी, गुरदेव सिंह भुल्लर, रामस्वरूप नायक, पवन जोग, नन्दू चौहान, पंचायत समिति के डायरेक्टर प्रीतम सिंह, सरपंच प्रगट सिंह गिल, सरपंच संदीप नाथ, सरपंच रणजीत झाझड़िया सहित अन्य मौजूद रहे।
