
हनुमानगढ़| रेयान कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा भद्रकाली रोड स्थित शहीद स्मारक का भ्रमण शुक्रवार को किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को क्रांतिकारियों के बलिदान, संघर्ष और देश की आजादी में उनके योगदान से परिचित कराना रहा।
स्मारक संस्थापक एडवोकेट शंकर सोनी द्वारा विद्यार्थियों को स्मारक के इतिहास, गुमनाम क्रांतिवीरों की भूमिका तथा उनके त्याग और समर्पण के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने बड़ी रुचि के साथ इस ऐतिहासिक स्थल का अवलोकन किया और देशभक्ति से ओत-प्रोत वातावरण को अनुभव किया। उपप्राचार्य अनिल शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने शहीद स्मारक परिसर में स्वच्छता एवं अनुशासन बनाए रखने का संकल्प लिया और गुमनाम क्रांतिवीरों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
