
अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत और बांग्लादेश मैच बुलावायो में खेला जा रहा है। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया। भारत ने 31 ओवर के बाद 5 विकेट पर 136 रन बना लिए हैं। अभिज्ञान कुंडू और कनिष्क चौहान क्रीज पर हैं।
हरवंश पंगालिया (2 रन) को इकबाल हुसैन ने कैच कराया। उन्होंने वैभव सूर्यवंशी (72 रन) को भी पवेलियन भेजा। इससे पहले विहान मल्होत्रा 7, वेदांत त्रिवेदी जीरो और कप्तान आयुष म्हात्रे 6 रन बनाकर आउट हुए। अल फहद 2 विकेट ले चुके हैं।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश पंगालिया, आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन, खिलन पटेल।
बांग्लादेश: अजीजुल हकीम तमीम (कप्तान), रिफत बेग, जवाद अबरार, कलाम सिद्दीकी अलीन, मोहम्मद रिजान होसन, मोहम्मद फरीद हसन फैसल, मोहम्मद समियुन बसीर रतुल, शेख पावेज जिबोन, अल फहद, साद इस्लाम रजिन, इकबाल हुसैन।
