
श्रीगंगानगर| सुरेंद्रा डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट में शुक्रवार को रैगिंग के विरोध में कार्यशाला हुई। मुख्य वक्ता भारतीय दंत परिषद नई दिल्ली के सदस्य एवं पेसिफिक डेंटल कॉलेज उदयपुर के प्रिंसिपल डॉ. ए. भगवानदास राय थे। उन्होंने रैगिंग को दंडनीय अपराध बताते हुए छात्रों को बिना डर शिकायत करने और मानसिक रूप से मजबूत रहने का संदेश दिया। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों की जानकारी देते हुए एंटी रैगिंग कमेटी की भूमिका समझाई। कार्यशाला में प्रथम व द्वितीय वर्ष के छात्र शामिल हुए।
