
हनुमानगढ़। जंक्शन में हनुमानगढ रोलर स्पोर्ट्स एसोसिएशन की नव निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ जिसमें पदाधिकारियों को शपथ दिलवाई गयी
मुख्य अतिथि जिला एसोसिएशन के चैयरमैन एवम् मुख्य संरक्षक आशीष पारीक ने जिले में रोलर स्पोर्ट्स खेल के विकास के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया साथ ही सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। नव नियुक्त चैयरमेन आशीष पारीक का फूल मालाओं से स्वागत किया गया।
एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष संजय पारीक ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया
सचिव देव मोदी ने बैठक में प्रस्ताव रखा कि राज्य सरकार से रोलर स्केटिंग के लिए मेदान की मांग रखी जाए जिसका समस्त पदाधिकारियों ने अनुमोदन किया । एसोसिएशन ने प्रतिभाशाली बच्चों के भविष्य के लिए संगरीया शहर में खेल मेदान की आवश्यकता जताई क्योंकि शहर से अब तक 56 बच्चे राष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके हैं ओर लगभग 550 बच्चे तैयारी कर रहे हैं अगर बच्चो को सुविधा मिलती है तो ये बच्चे हनुमानगढ जिले का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर सकते हैं।
एसोसिएशन के पदाधिकारीगण इस विषय पर जल्द ही जिला कलेक्टर महोदय से भी मिलेंगे व प्रशासन स्तर पर भी मेदान के सहयोग के लिए आग्रह करेंगे।
इस मौके पर चैयरमैन आशीष पारीक, अध्यक्ष संजय पारीक, उपाध्यक्ष संदीप गोदारा, कुलदीप सिंह, मुकेश वर्मा, निलेश भारद्वाज, सचिव देव मोदी, सहसचिव साहिल खन्ना, विकास स्वामी, कोषाध्यक्ष महावीर गोस्वामी, कार्यकारणी सदस्य मनीष नायक, पूजा झाझड़ि़या, पवन कुमार, भावना, जितेन्द्र शर्मा ने पद की गरिमा व गोपनियता की शपथ दिलाई।
