
हनुमानगढ़। आज बाल कल्याण समिति न्यायपीठ हनुमानगढ़ को जागरुक लड़की निशा खीचड़ से सूचना प्राप्त हुई कि रेगर मौहल्ले टाउन में रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा अपनी दो पुत्रियों को घर में ताले में बंद करके काम पर चला जाता है दोनों लडकियां घर में पिछले तीन-चार साल से अंदर ही रह रही है मोहल्ले के किसी भी व्यक्ति द्वारा उनको बाहर देखा नहीं गया है सूचना पर बाल कल्याण समिति बैंच मजिस्ट्रेट जितेंद्र गोयल,सदस्य प्रेमचंद शर्मा, सदस्य सुमन सैनी एवं टाउन पुलिस जाब्ता रामकुमार ए एस आई, सेठु राम, रवि किशन द्वारा मौका पर पहुंचकर पुलिस द्वारा मकान को खुलवाया गया,मकान का जायजा लिया मोहल्ला वासियोंसे पूछताछ की गई साथ में जिन्होंने प्रथम सूचना सीडब्ल्यूसी को दी जागरूक नागरिक निशा खीचड़ ,पूर्व उप सभापति अनिल खीचड़ मौजूद थे। बालिकाओं के पिता को भी बुलाया गया तो घर के अंदर जाने के बाद मकान अलामात इस प्रकार से मिले कि सफाई आदि नहीं थी घर में बदबूदार वातावरण था दोनों बच्चियों पिछले कई दिनों से नहायी नहीं थी पिता ने बताया कि मेरे मन में इस प्रकार रहता है कि कोई मेरी बच्चियों को बाहर से कोई ले जाएगा ओर 4-5 वर्ष पूर्व इनकी माता की मृत्यु हो चुकी है इसलिए कुछ मानसिक रूप से वह व्यथित लगा बाल कल्याण समिति द्वारा उसको समझाया गया कि इनकी पढ़ाई आदि दोबारा शुरू करवाई जाए और इनका समय-समय पर स्वच्छ वातावरण में रखा जाए । दोनों बच्चियों की हालत इस कदर थी कि एक सामान्य व्यक्ति ऐसे माहौल में नहीं रह सकता है। पूरा बदबूदार वातावरण सीडब्ल्यूसी द्वारा पड़ोस से गर्म पानी मंगवाकर बालिकाओं को नहलाया गया मौका पर नए कपड़े और टूथ पेस्ट ब्रश नया कोट आदि की व्यवस्था करवा कर दोनों बच्चियों को नहला कर उनसे पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि हम घर के अंदर ही रहते हैं हमारे पिता बाहर ताला लगा कर चले जाते हैं और हमारी सुरक्षा के लिए। मोहल्ला वासियों को भी इस परिवार के साथ संपर्क, संवाद और सामजस्य स्थापित करने हेतु समझाइश की गई ताकि बालिकाओं का परिवार सामाजिक मुख्य धारा में आ सके और उनके जो मन में समाज के प्रति जो गलत शंका या धारणा बनी हुई है वह निकल सके वार्ड पार्षद रोहित छापोला द्वारा परिवार को बिस्तर देने हेतु देने हेतु कहा कहा गया है ताकि घर के अंदर जो स्वच्छ वातावरण उपलब्ध हो सके।बाल कल्याण समिति समय-समय पर परिवार का निरिक्षण करेगी। ओर भविष्य में इस परिवार को मुख्यधारा में लाने जो भी आवश्यकता होगी उन्हें भी समय के साथ बहाल किया जाएगा इस मौके पर पुलिस के समक्ष संबंधित घर के मुखिया को पाबंद किया गया कि घर के लॉक नही लगाएगा सीडब्ल्यूसी ओर पुलिस लगातार मोनिटरिंग करेगी ओर समय समय पर बच्चियों को घर से बाहर घुमाने ओर पार्क आदि में लेकर जाए जिससे बालिकाओं को मुख्यधारा में लाया जा सके सीडब्ल्यूसी आस पास के लोगो से भी सवांद रखेगी जिससे भविष्य में बच्चियों को कोई समस्या न आये आस पास के लोगो को सीडब्ल्यूसी ओर पुलिस ने अपने नंबर भी उपलब्ध करवाए सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष गोयल ने आमजन से अपील की है कही भी जिले बच्चों का बालशोषण नज़र आये तो तुरंत सीडब्ल्यूसी व पुलिस को सूचना देकर बच्चों का बचपन बचाने में जागरूक नागरिक का दायित्व निभाएं
