
श्रीगंगानगर। विवेकानंद सेवा ट्रस्ट की ओर से भागसर गांव में आयोजित निशुल्क नेत्र शिविर ‘सेवा और स्वाद’ के अनूठे संगम के कारण चर्चा में रहा। शिविर में चिकित्सा विशेषज्ञों ने 216 ग्रामीणों की आंखों की जांच की, जिनमें से 42 मरीजों का चयन मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए किया गया। इन मरीजों के ऑपरेशन, दवा और चश्मे की व्यवस्था ट्रस्ट की ओर से पूर्णतया निशुल्क की जाएगी। चिकित्सा सेवाओं के साथ-साथ ट्रस्ट के सदस्यों की ओर से परोसे गए ‘शुद्ध सात्विक लंगर’ और पारिवारिक माहौल ने ग्रामीणों का दिल जीत लिया। मुख्य अतिथि सत्यप्रकाश खेमका ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया।
