
श्रीगंगानगर । राष्ट्रीय आयुष मिशन एवं आयुर्वेद विभाग द्वारा अर्श (बवासीर), भगन्दर, फिशर आदि रोगों के लिए 10 दिन का आवासीय निशुल्क चिकित्सा शिविर 28 जनवरी से 6 फरवरी तक एल ब्लॉक हनुमान मंदिर में लगेगा। शिविर में बवासीर, भगंदर एवं अन्य गुदा रोगों का आयुर्वेद क्षारसूत्र विधि से राज्य के क्षारसूत्र विशेषज्ञों द्वारा उपचार किया जाएगा। इस शिविर में गठिया, जोड़ों का दर्द, कमर दर्द, पेट के रोग, स्त्री रोग आदि सभी रोगों के लिए परामर्श व औषधि दी जाएगी।
निशुल्क क्षार सूत्र चिकित्सा शिविर के पोस्टर का विमोचन श्रीगंगानगर विधायक जयदीप बिहाणी द्वारा शुक्रवार किया गया। विधायक ने आम जनता से शिविर में उपलब्ध सेवाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की। इसी क्रम में क्षार सूत्र चिकित्सा शिविर के प्रचार रथ को जिला कलेक्टर डॉ. मंजू द्वारा हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर एडीएम प्रशासन सुभाष कुमार, उपनिदेशक आयुर्वेद विभाग डॉ. कृष्णचंद्र, शिविर के प्रभारी डॉ. राजकुमार पारीक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। उपनिदेशक डॉ. कृष्णचंद्र ने बताया कि आयुर्वेदीय क्षारसूत्र विधि सदियों से परीक्षित उपचार विधि बवासीर व फिस्टुला के लिए अपनाई जाती रही है। इस पद्धति से ठीक हुये रोग दुबारा उत्पन्न नहीं होता
