
देश के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला स्तर पर मुख्य समारोह आज (सोमवार) सुबह डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय के मैदान में आयोजित हो रहा है। जिला कलेक्टर डॉ. मंजू ने मुख्य अतिथि के रूप में सुबह 9:05 बजे ध्वजारोहण किया।
समारोह में 106 अधिकारी, कर्मचारी, होनहार विद्यार्थी और खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट कार्य, शिक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन और खेल उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया जा रहा है। साथ ही 10 संस्थाओं और समाजसेवियों को भी प्रशंसा पत्र दिए जाएंगे।

जिला कलेक्टर को मार्च परेड की सलामी देते हुए जवान।
ध्वजारोहण के बाद परेड का निरीक्षण और मार्च पास्ट की सलामी हुई। अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) द्वारा महामहिम राज्यपाल के संदेश का पठन किया गया। इसके बाद स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा आकर्षक व्यायाम प्रदर्शन और देशभक्ति प्रस्तुतियां दी गई। इसके बाद स्वतंत्रता सेनानियों, युद्ध में शहीदों की वीरांगनाओं का सम्मान किया गया। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वालों को पारितोषिक वितरण किया गया।

