
श्रीगंगानगर| श्री सिद्ध हनुमान मंदिर, नई धानमंडी के 39वें वार्षिकोत्सव के आठवें दिन नगरपरिषद पूर्व सभापति करुणा चांडक को सम्मानित किया गया। चांडक परिवार ने मंदिर परिसर में भव्य शिवालय निर्माण हेतु 5 लाख रुपए की सहयोग राशि भेंट की। मंदिर संचालक रामगोपाल पांडूसरिया ने चांडक परिवार का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व सभापति करुणा चांडक ने कहा कि चंद्रकला चांडक चैरिटेबल ट्रस्ट सदैव शिक्षा, स्वास्थ्य और धार्मिक कार्यों में अग्रणी रहता है। उन्होंने दान को सुख-समृद्धि का आधार बताया।
